रुद्रपुर, जुलाई 4 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पिथौरागढ़ निवासी एक युवक से रुद्रपुर के गांधी पार्क में मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। हालांकि मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, पिथौरागढ़ निवासी एक युवक किसी काम से शुक्रवार को रुद्रपुर आया था। उसे पिथौरागढ़ लौटना था। बस आने में देरी होने पर वह बस का इंतजार करने गांधी पार्क चला गया। इसी दौरान दो-तीन युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि युवकों ने उससे मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। यही नहीं, उसके कपड़े उतरवाकर अर्द्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। शर्म के चलते वह पूरी रात गांधी पार्क में ही रहा, बाद में किसी तरह वापस लौटा। वहीं सीओ सिटी विभव सैनी ने बताया कि इस तरह की चर्चा के बाद मौके पर पुलिस टीम भेजी गई थी, लेकिन कोई युवक नहीं मिला। न ...