Rudrapur News: पिटरैया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया लाभ
रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। जमौर क्षेत्र के पिटरैया गांव में सोमवार को उप चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं। शिविर में डॉ. संदीप और डॉ. शैलजा ने ग्रामीणों की जांच की। सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी, पेट दर्द, हाथ-पैरों में सूजन तथा आंख और कान संबंधी समस्याओं का उपचार किया गया। इसके अलावा महिला संबंधी बीमारियों का भी उपचार कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को मौसम के अनुसार स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय रहते सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की सलाह दी। इस दौरान आशा कार्यकर्ता सुनीता, रफीक, रईस, सुलेमान, शफी, कमलदीप, फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.