रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में सोमवार को पिछड़ा वर्ग आयोग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें पिछड़ा वर्ग समाज के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के समाधान पर चर्चा की गई। आयोग सदस्य जेडए वारसी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर उनका समाधान कराया जाएगा। वारसी ने पिछड़े वर्ग के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही दिक्कतों और पात्र लाभार्थियों तक लाभ पहुंचने की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में पि...