रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने रविवार को वार्ड 18 और 19 का भ्रमण कर वार्डवासियों से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, बिजली और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अध्यक्ष जोशी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना नगर पालिका की प्रमुख जिम्मेदारी है। यहां सभासद प्रतिनिधि अनु दरियाल, मनोज सिंह, मुकेश पांडे, ममता देवी, विक्रम सिंह, श्याम सिंह मेहता, जगत सिंह बोरा, मुन्नी देवी, सावित्री देवी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान ...