रुद्रपुर, सितम्बर 4 -- Rudrapur News: खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को वार्ड छह का भ्रमण कर वार्डवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करना है। इस दौरान सभासद दौलत सिंह राणा, मनोहर सिंह, भीम जोशी, कमला देवी, किशन चंद, द्रौपदी देवी, आशा धामी, मधुबाला आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...