Rudrapur News: पालिकाध्यक्ष ने निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: खटीमा। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने वार्ड 12 में निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश ठेकेदार को दिए। साथ ही वार्डवासियों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं। पालिकाध्यक्ष जोशी ने वार्डवासियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। वार्ड की स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनसुविधाओं पर चर्चा की। कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराना नगरपालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस दौरान वार्ड के सभासद लक्ष्मण सिंह भंडारी, रमेश सिंह, पुष्कर भंडारी, जीवन सामंत, कमल चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.