रुद्रपुर, अगस्त 8 -- Rudrapur News: खटीमा। कंजाबाग क्षेत्र और पालीप्लेक्स फैक्ट्री के पीछे शनि मंदिर के पास बन रही सड़कों का शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय लोगों से समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वार्ड का समुचित विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना पालिका की प्राथमिकता है। यहां विद्याधर ओली, राजन पड़ियार, हरीश राणा, मौसम सिंह राणा, सीमा मौर्या, वीरपाल मौर्या, मनोज कश्यप, नवीन कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...