रुद्रपुर, अक्टूबर 20 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने मंगलवार को वृंदावन कॉलोनी का भ्रमण कर वार्डवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई। इस पर पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष जोशी ने वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया और लोगों से उनकी समस्याओं और वों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना नगर पालिका की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से वह स्वयं विभिन्न वार्डों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि समस्याओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर उनके समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सके...