रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: खटीमा। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने रविवार को वार्ड 16 में नवनिर्मित दो सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और कॉलोनी के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पालिका जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रही है। नगर में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना पालिका की प्राथमिकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...