रुद्रपुर, अगस्त 21 -- Rudrapur News: खटीमा। नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने शुक्रवार को वार्ड आठ इस्लाम नगर में नवनिर्मित टाइल्स रोड का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका नागरिकों की सुविधाओं के लगातार काम कर रही है। नगर का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। कहा कि विकास कार्यों को गति देने एवं क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस मार्ग के बन जाने से वार्ड के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो गई है। इस अवसर पर सभासद नफीस, इदरीस अहमद, अकरम खान, मो अलीम, समीर पठान, सैफ अल्वी, फैजान, रहीस अहमद, शकील अहमद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...