रुद्रपुर, अगस्त 30 -- Rudrapur News: खटीमा। नगर पालिका परिषद खटीमा के अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने रविवार को बूथ संख्या दो पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से साझा किए गए महत्वपूर्ण विषयों और जनहित से जुड़े संदेशों को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर कमलजीत सिंह चौहान, शुभम पटवा, तरुण तिवारी, मनीष, रोहित, राहुल, बबलू, मेहताब, प्रदीप आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...