रुद्रपुर, अगस्त 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी के गुरुवार को रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के आवास पहुंचने पर विधायक ने परिवार एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। वरिष्ठ नेता के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सर्वोपरि है। प्रत्येक कार्यकर्ता को विचारधारा के प्रति समर्पित रहते हुए एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। राजनीति में आपसी संवाद बेहद आवश्यक है। संवाद से विचारों का आदान-प्रदान होता है और अनेक विषयों का सकारात्मक समाधान भी निकलता है। कोश्यारी ने कहा कि राजनीति में महत्वाकांक्षा होना स्वाभाविक है, लेकिन व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा कभी भी पार्टी क...