Rudrapur News: पांच हजार रुपये चोरी के शक में दोस्त ने की थी अनिल की हत्या
रुद्रपुर, अगस्त 5 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में 31 जुलाई को मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में युवक के दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पांच हजार रुपये चोरी करने के शक में आरोपी ने पहले युवक को शराब पिलाई और फिर लकड़ी की फंटी और ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रस्सी और ईंट का टुकड़ा बरामद किया है। 31 जुलाई को ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक का शव मिला था। उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस टीम को शव की शिनाख्त और हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए थे। पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.