रुद्रपुर, जुलाई 9 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में पांच नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने विवि के एक ठेका कर्मी के खिलाफ तीन तहरीरों के आधार पर पॉक्सो एक्ट में तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद देर रात तक पंतनगर थाने में हंगामा चलता रहा। पीड़ित परिवारों के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में डटे रहे। पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर में बुधवार शाम पांच नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आरोप है कि विश्वविद्यालय के वेटरिनरी कॉलेज में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत दीपक शर्मा ने बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की। जानकारी मिलते ही परिजन और स्था...