रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: खटीमा। ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत लाल कोठी के पास प्रस्तावित पर्यटन स्थल पर बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं और पर्यावरण मित्रों ने सफाई की। पालिका अध्यक्ष जोशी ने कहा कि ग्रीन प्रोजेक्ट अभियान का उद्देश्य पर्यटक स्थलों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाना है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। स्वच्छ उत्तराखंड-हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करना है। सभी लोगों को स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए पर्यावरण संरक्षण व पर्यटन विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी होगी। अभियान में दर्जाधारी गंभीर सिंह धामी, मोहिनी पोखरिया, सांसद प्रतिनिधि रविंद्र राणा, भागीरथी देवी, धन भंडारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...