Rudrapur News: परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने की मांग उठाई
रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: खटीमा। ग्राम सभा उमरुखुर्द और मुंडेली के आंशिक क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल और अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र जारी करने की मांग उठी है। इस संबंध में भाजपा मंडल विधानसभा नानकमत्ता के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया। प्रतिनिधियों ने बताया कि दोनों ग्राम सभाओं के कुछ क्षेत्र किसी भी ग्राम पंचायत या नगर पालिका क्षेत्र में शामिल नहीं हैं। इसके चलते स्थानीय निवासियों को आवश्यक प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान के लिए पूर्व में आदेश जारी किया गया था, लेकिन वर्तमान में केवल जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र ही जारी किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को परिवार रजिस्टर की नकल, निवास प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.