रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में कुल 23 वाहनों के चालान किए गए, जबकि गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में पांच यात्री वाहन और पांच मालवाहक वाहन शामिल हैं। चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने और निर्धारित सीमा से अधिक माल ढोने के मामले भी सामने आए। ओवरलोडिंग के आरोप में चार यात्री वाहनों और तीन मालवाहक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Roorki News: चेकिंग अभियान में छह वाहन सीज, 11 का चालान इसके अलावा बिना फिटनेस प्रमाणपत्र, वैध परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस और रोड...