Rudrapur News: परिवहन विभाग की चैकिंग में 10 वाहन सीज, 35 का चालान
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: सितारगंज। परिवहन विभाग ने शुक्रवार देर रात रुद्रपुर, किच्छा, पुलभट्टा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र में सघन प्रवर्तन अभियान चलाकर 35 वाहनों के चालान किए, जबकि 10 वाहनों को सीज कर दिया। सीज किए गए वाहनों में चार मालवाहक और छह यात्री वाहन शामिल हैं। जांच के दौरान तीन मालवाहक और चार यात्री वाहन ओवरलोड पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस और बिना कर जमा किए संचालित वाहनों पर भी चालान और सीज की कार्रवाई की गई। अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नवीन सिंह, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, मनोज भंडारी, महेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह रवि, गौरव सिंह और पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में 279 वाहनों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.