रुद्रपुर, जुलाई 23 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। प्रतापपुर नंबर सात गांव में परवीन नाले के समीप खेल रहे 12 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया। ग्राम प्रधान गुरसेवक सिंह ने बताया कि बुधवार शाम 12 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र कमलजीत सिंह अपने दो दोस्तों के साथ परवीन नाले के पास खेल रहा था। इसी दौरान तीनों बच्चे अचानक नाले में गिरकर बहने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास में मछली पकड़ रहे एक ग्रामीण ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि हैप्पी तेज बहाव में बह गया। यह भी पढ़ें- Munger News: ढाब में पैर फिसलने से 6 वर्षीय बालक की डूबकर दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम सूचना मिलने पर प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत के नेत...