Rudrapur News: पत्रकार रूपेश की तहरीर पर तीन नामजद समेत पांच पर मुकदमा
रुद्रपुर, नवम्बर 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बीते तीन नबंवर को घटनाक्रम के मामले में पुलिस ने पत्रकार रूपेश कुमार की तहरीर पर तीन आरोपियों को नामजद करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दिनेशपुर निवासी रूपेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती तीन नवंबर की रात वह मॉडल कॉलोनी स्थित अपने कार्यालय से कार से घर की ओर लौट रहे थे। आरोप है कि कीरतपुर से आगे फ्लाईओवर के पास एक बोलेरो ने उनकी कार को पीछे से दो बार जोरदार टक्कर मारी। बोलेरो में चार से पांच लोग सवार थे। इनमें कपिल शर्मा, ब्रजेश यादव और गौरव समेत अन्य दो लोग शामिल थे। आरोप है कि बोलेरो सवार लोग उन्हें जानमाल का नुकसान पहुंचाने की नीयत से कार में टक्कर मार रहे थे। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाए और उनको जानमाल की क्षत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.