रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के वर्ष 1973-78 बैच के पूर्व छात्र सुबोध कुमार अग्रवाल ने पत्नी संगीता अग्रवाल की स्मृति में 'संगीता अग्रवाल छात्रवृत्ति' स्थापित की है। इसके लिए उन्होंने पंतनगर टेक्नोलॉजी एलुमनाई एसोसिएशन (पीटीएए) को पांच लाख रुपये का कॉरपस फंड दिया। छात्रवृत्ति के तहत इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय, तृतीय अथवा चतुर्थ वर्ष के एक विद्यार्थी को द्वितीय सत्र में 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अग्रवाल और पीटीएए के बीच करार पर हस्ताक्षर हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...