Rudrapur News: पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोमल कौर पुत्री सरबन सिंह निवासी ग्राम टुकड़ी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पति गुरजीत सिंह, ससुर जगदेव सिंह, सास रंजीत कौर, जेठानी कुलविंदर कौर, देवर गुरविंदर सिंह, ननद सिमरन कौर और बलजीत कौर, निवासी सिद्धानवदिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.