रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। पड़ोसी की छत पर पतंग लेने गए बालक की 11 हजार वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली है। 12 वर्षीय राज पुत्र गुरमीत सिंह उर्फ बबलू निवासी विकास कॉलोनी वार्ड-16 खेलते खेलते पतंग लेने के लिए दूसरी गली में एक घर की छत पर चला गया। इस दौरान वह छत की ऊपर से निकल रही 11 हजार की वोल्ट विद्युत तार की चपेट में आकर झुलस गया। दुर्घटना के बाद लाइन ट्रिप होकर बंद हो गयी। जब अन्य लोगों ने उसे छत पर अचेत पड़ा देखा। तब आनन फानन में उसे सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ऊर्जा निगम के जेई ओम कुमार मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: करंट लगने से भैंस...