Rudrapur News: पचौरिया में फिर पहुंचा बंदरों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत
रुद्रपुर, अगस्त 27 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। कुटरी-पचौरिया नई बस्ती में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को वन विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर 30 बंदरों को पकड़कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजे जाने के तीन दिन बाद गुरुवार को बंदरों का एक और झुंड क्षेत्र में पहुंच गया। झुंड को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग से बंदरों से सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। पिछले एक माह से चकरपुर, कुटरी और पचौरिया नई बस्ती में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस दौरान बंदरों के हमले में 25 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम से बंदरों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बाद वन विभाग ने रविवार को पचौरिया में पिंजरे लगाकर 30 बंदरों को पकड़ा था। सभी बंदरों को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेज दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.