Rudrapur News: पकड़िया सब स्टेशन से जुड़ा खटीमा शहर और हल्दी फीडर
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। अब बिजली कटौती से खटीमा को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पकड़िया में नवनिर्मित 133 केवी विद्युत सब स्टेशन से खटीमा शहर और हल्दी फीडर को गुरुवार शाम को जोड़ दिया है। 29 जून को खटीमा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा को बिजली कटौती मुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता एनएस टोलिया ने तीन दिन में खटीमा को कटौती से राहत देने की बात कही थी। इसी के तहत गुरुवार को पकड़िया सब स्टेशन से खटीमा शहर व हल्दी फीडर को जोड़ दिया गया। उप खंड अधिकारी आलोक सचान ने बताया कि विभाग ने अथक परिश्रम के बाद तीन दिन में ही दोनों फीडरों को पकड़िया से जोड़ कर चालू कर दिया है। इससे स्थानीय स्तर पर होने वाली बिजली कटौती से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.