रुद्रपुर, नवम्बर 22 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एलुमनी मीट का रविवार को समापन हो गया। समारोह में विश्वविद्यालय के पांच पूर्व विद्यार्थियों को आउटस्टैंडिंग अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. तेज प्रताप रहे, जबकि अध्यक्षता कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने की। इस दौरान पूर्व विद्यार्थियों के सहयोग से स्थापित छात्रवृत्तियों और पुरस्कारों के लिए चयनित मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कुलपति डॉ. कश्यप ने कहा कि एलुमनी मीट केवल दो दिनों का आयोजन नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय और पूर्व विद्यार्थियों के बीच संबंधों को मजबूत करने का अवसर है। पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियां विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहच...