रुद्रपुर, सितम्बर 10 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। श्री गुरुनानक देव पीजी कॉलेज में भारत रत्न और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य डॉ. सीता मेहता और बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु बाला ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जीवनी पर भाषण और कविता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. गोपाल सिंह, मनोज कुमार, डॉ. आरती राणा, ज्योति राणा, ममता राणा, डॉ. किरण, डॉ. नीतू, डॉ. राधा बिष्ट, मनप्रीत कौर, रितु और दीपा दानू मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में धूमधाम से मनाई पंत जयंती यह भी पढ़ें- पंडित गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों पर चलने का संकल्प यह भी पढ़ें- Dehradun News: पौड़ी में गोविंद बल्लभ पंत...