रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संवादात्मक प्रश्नोत्तरी और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। अधिष्ठाता डॉ. अलका गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में फ्रांस से आए प्रशिक्षु विद्यार्थियों सहित करीब 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। पीएचडी शोधार्थी सूर्या तेजस्वी देसु ने ईशा फाउंडेशन के सद्गुरु द्वारा बताए गए श्वसन और ध्यान अभ्यासों की जानकारी दी। इस दौरान विद्यार्थियों को शैक्षणिक तनाव, साथियों के दबाव और दैनिक चुनौतियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अर्चना कुशवाहा, डॉ. अनुपमा पांडेय, डॉ. मनीषा गहलोत सहित शिक्षक और शोधार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शर...