रुद्रपुर, सितम्बर 26 -- Rudrapur News: पंतनगर, संवाददाता। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय परिसर में लंबे समय से जर्जर पड़ी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। कुलपति डॉ. एसके कश्यप ने कार्यस्थल पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का शुभारंभ किया। सड़कों की बदहाल स्थिति के कारण छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों और परिसरवासियों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार कुलपति डॉ. कश्यप ने सड़कों के सुधार के लिए राज्य सरकार से विशेष धनराशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सड़क मरम्मत के लिए बजट स्वीकृत किया है। प्रथम चरण के तहत मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। सड़क मरम्मत के साथ ...