Rudrapur News: पंतनगर में दो को लगेगा बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर
रुद्रपुर, जुलाई 29 -- Rudrapur News: पंतनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के तत्वावधान में 2 अगस्त को पंतनगर में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय चिकित्सा शिविर के प्रचार-प्रसार के लिए पैरा लीगल वालंटियर टीम ने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। टीम ने झा कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी, संजय कॉलोनी, गोलगेट और शांतिपुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शिविर की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान में कमल श्रीवास्तव, अंकित त्रिपाठी, शालिनी गुप्ता, अनुष्का द्विवेदी, पूजा रानी और कंचन सक्सेना सहित अन्य पीएलवी सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.