रुद्रपुर, अक्टूबर 4 -- Rudrapur News: पंतनगर। किसान मेले में रविवार को उमड़ी भारी भीड़ के चलते पंतनगर और आसपास की सड़कों पर भीषण जाम लग गया। नगला से गोलगेट मार्ग के साथ पंतनगर परिसर और पीछे वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हालात यह रहे कि कई वाहन चालक ढाई से तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय निवासी डॉ. गणेश उपाध्याय ने बताया कि वह करीब ढाई घंटे से नगला-गोलगेट के बीच फंसे हैं और घर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। रविवार होने के कारण मेले में वाहनों का दबाव अधिक रहा, वहीं वीआईपी मूवमेंट के चलते भी यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। यह भी पढ़ें- रविवार को वाहनों का बड़ा दबाव हाईवे पर रेंगते दिखे वाहन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...