Rudrapur News: पंतनगर में आज लगेगा बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर
रुद्रपुर, अगस्त 1 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर रविवार को पंतनगर विश्वविद्यालय के गांधी भवन में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित होगा। शिविर सुबह 9:30 बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें उच्च न्यायालय नैनीताल के मुख्य न्यायमूर्ति एवं उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ममता पंत ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, आवेदन पत्र और पात्र लाभार्थियों का मौके पर पंजीकरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.