रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। उत्तरांचल पंजाबी महासभा की बैठक बुधवार को एक होटल में हुई। जिसमें पंजाबी समाज की संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया। जिला अध्यक्ष पंकज बांगा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाबी समाज की संस्कृति के संरक्षण, समाज की बुराइयों को दूर कर समाज की एकजुटता के लिए प्रयास करना है। प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला ने कार्यकारणी के लिए अनिल बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश छाबड़ा प्रदेश संगठन मंत्री, सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया प्रभारी, विजय अरोड़ा कुमाऊं संगठन मंत्री, सोनिया जुनेजा कुमाऊं महिला अध्यक्ष, सुमित गुंबर जिला उपाध्यक्ष, जतिन ग्रोवर नगर अध्यक्ष, हरीश बत्रा महामंत्री, अतुल अरोरा कोषाध्यक्ष, आरती डाबर महिला पंजाबी सभा अध्यक्ष, पूजा बत्रा म...