रुद्रपुर, अक्टूबर 11 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। ब्लॉक सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनरों ने जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों (बीडीसी), ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों को उनके अधिकारों की जानकारी देने के साथ दायित्वों का बोध कराया। साथ ही ग्राम विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने और उन्हें धरातल पर उतारने के तरीकों के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को उनके कर्तव्यों और गांव के विकास में उनकी भूमिका की जानकारी दी गई। बताया गया कि पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए गांव में खुशहाली लाने के लिए काम करना चाहिए। इस दौरान प्रतिनिधिय...