रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। न्यू एरा पब्लिक स्कूल का 22वां स्थापना दिवस मंगलवार को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वर्ष 2005 में स्थापित विद्यालय ने 21 वर्ष पूरे होने पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया। इस अवसर पर सत्र 2026-27 की विद्यार्थी सदन का गठन किया गया। प्रधानाचार्य हिमांशु बोरा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। सत्र 2025-26 की स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक नो बैग डे मनाया गया। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं, जबकि कक्षा छह से आठ के विद्यार्थियों ने क्विज, ट्रेजर हंट और अन्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। फाउंडर लकी ड्रॉ में कक्षा सात ...