रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर एसएमएस दत्ता मेमोरियल नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) में गुरुवार को इंटर हाउस हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों हाउस के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को मनोरंजक और रोमांचक बनाने के लिए प्रत्येक हाउस को पहले 30 सेकंड की नृत्य प्रस्तुति देनी थी। हांडी फोड़ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। ग्रीन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे कम समय में हांडी फोड़कर प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीन हाउस ने 1 मिनट 11 सेकंड में हांडी फोड़ी। इसके अलावा फैन्सी ड्रेस, मुरली सजाओ, मोरपंख और जन्माष्टमी थाल सजाओ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की में न्यू सरस्वती व...