रुद्रपुर, अगस्त 29 -- Rudrapur News: खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ नवनिर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पैरा ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता डॉ. अकलीम, विद्यालय के चेयरमैन राजपाल सिंह, प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम), प्रधानाचार्य हेम चन्द्र पंत तथा ईस्टर इण्डस्ट्रीज के राजेन्द्र सिंह नेगी, किशन चंद केसरवानी और सुनील गुप्ता ने मेजर ध्यानचंद के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कोर्ट का शुभारंभ किया। बास्केटबॉल के मैत्री मैच में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को 10 अंकों से पराजित किया। वहीं, हॉकी मैच में द ब्लास्टर्स ने पंत वारियर्स को 5-4 से हराया। यह भी पढ़ें- मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर मना राष्ट्रीय खेल दिवस यह भ...