रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- शैक्षिक मेले में 20 विश्वविद्यालयों की भागीदारी Rudrapur News: खटीमा। द एजुक्वेस्ट संस्था की ओर से गुरुवार को नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) में ग्रैंड एजुकेशनल फेयर का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश की 20 यूनिवर्सिटी ने हिस्सा लिया। मेले में खटीमा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से आए कक्षा 11वीं और 12वीं के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। फेयर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पुनीत मिश्रा, सुनील गुप्ता, स्कूल की प्रबंध निदेशिका सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम), प्रधानाचार्य हेम चंद्र पंत और जिला विज्ञान समन्वयक नरेंद्र सिंह रौतेला ने किया। मेले में यूपीईएस, देवभूमि, आईसीएफएआई, एसजीटी, एसआरएम, शारदा, शिवालिक,...