Rudrapur News: नोजगे के दो खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते कांस्य पदक
रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: खटीमा। नोजगे पब्लिक स्कूल (हैप्पी मैम) के प्रतिभाशाली खिलाड़ी यशमीत राणा और शुभांशी राणा ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। देहरादून में 26 से 28 अक्तूबर तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ ताइक्वांडो प्रतियोगिता में यशमीत राणा ने अंडर-14 बालक वर्ग के 53 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं शुभांशी राणा ने अंडर-14 बालिका वर्ग के 47 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। उनकी सफलता में कोच श्रीहरि सिंह का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय की प्रबंध निदेशक सुरेंद्र कौर (हैप्पी मैम) और प्रधानाचार्य एचसी पंत ने दोनों ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.