Rudrapur News: नींबू को लेकर विवाद में सब्जी विक्रेता ने किया चाकू से हमला
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में नींबू मांगने को लेकर हुए विवाद के बाद एक सब्जी विक्रेता ने ग्राहक के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, ट्रांजिट कैम्प निवासी प्रेम शंकर टेंट हाउस से संबंधित कार्य करते हैं। सोमवार रात उन्होंने अपने बेटे को सब्जी लेने के लिए भेजा था। आरोप है कि सब्जी खरीदने के बाद नींबू मांगने पर बेटे और सब्जी विक्रेता के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विक्रेता ने युवक को थप्पड़ मार दिया। बेटे से घटना की जानकारी मिलने पर प्रेम शंकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.