रुद्रपुर, अक्टूबर 18 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई के दौरान पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त होने से शहर के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति बाधित है। घास मंडी, आदर्श कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में घरों तक पानी नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दो दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पेयजल संकट के कारण खाना बनाने, नहाने-धोने और अन्य घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, पीने के पानी के लिए भी लोगों को दूसरे विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं। पानी जुटाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। लोगों को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत जल्द पूरी होने का इंतजार है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बदरे आलम ...