रुद्रपुर, जुलाई 24 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नगर निगम के नवनियुक्त नामित पार्षदों का मेयर विकास शर्मा ने अपने आवास पर स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान संदीप वाल्मीकि, नरेश उप्रेती, राजन राठौर, विवेक रावत, अमित मिश्रा, जितेंद्र मौर्य और सतनाम सिंह 'पप्पू' को फूल-मालाएं पहनाकर व पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मेयर ने कहा कि प्रदेश सरकार और संगठन ने समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नामित पार्षद जनसमस्याओं को प्राथमिकता से नगर निगम तक पहुंचाने, विकास कार्यों में तेजी लाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से रुद्रपुर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Roorki News: ढंढेरा नगर पंचायत ...