Rudrapur News: नाबालिग से दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 2 -- Rudrapur News: खटीमा। नाबालिग से दुराचार करने के प्रयास में एक दुकानदार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को उसकी नाबालिग बेटी परचून की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान दुकानदार ने उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी और जबरदस्ती करने की कोशिश की। किसी तरह वह उसके चंगुल से भाग निकली। दुकानदार ने उसकी पुत्री को धमकाया भी है। आरोप लगाया कि दुकानदार शराब भी बेचता है। तहरीर पर पुलिस ने चांदा निवासी मुकेश सिंह राणा के विरुद्ध पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- शिवगढ़ में डेयरी पर दूध देने गई किशोरी को युवक ने दुकान में खींचा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.