Rudrapur News: नाबालिग को ले जाने का आरोपी शाहजहांपुर से गिरफ्तार
रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ट्रांजिट कैंप पुलिस ने आरोपी को शाहजहांपुर यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर काउंसिलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, आठ अक्तूबर को किशोरी की मां ने ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अजय नाम का युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। उपनिरीक्षक कीर्ति भट्ट के नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.