Rudrapur News: नाबार्ड के सहयोग से कोटाबाग में जैव नियंत्रक उत्पादन इकाई शुरू
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: पंतनगर। नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग और काश्तकार विकास समिति, कोटाबाग के संयुक्त प्रयास से मिनी जैव नियंत्रक उत्पादन इकाई शुरू की गई। शनिवार को विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. संजय वर्मा ने इकाई का उद्घाटन किया। परियोजना समन्वयक डॉ. आरपी मौर्य ने बताया कि इकाई से किसानों को कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण जैव नियंत्रक उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे। कोटाबाग में धान, टमाटर और चना जैसी फसलों में ट्राइकोडर्मा, ट्राइको कार्ड, ब्यूवेरिया बेसियाना और मेटाराइजियम जैसे जैव नियंत्रकों के साथ एकीकृत कीट प्रबंधन तकनीकों का प्रयोग किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.