Rudrapur News: नानकसागर में मिला निलंबित ब्लॉक कर्मचारी का शव
रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: सितारगंज/नानकमत्ता, हिटी। ब्लॉककर्मी का शव बुधवार सुबह नानकसागर जलाशय में उतराता मिला। नानकसागर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शव दिखाई देने पर प्रतापपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को जलाशय से बाहर निकालकर शिनाख्त कराई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। प्रतापपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र पंत ने बताया कि मृतक की पहचान 50 वर्षीय वसीम कुरैशी पुत्र अब्दुल सलाम निवासी आवास विकास कॉलोनी, मेलाघाट रोड, झनकइया के रूप में हुई। शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा। वसीम कुरैशी सितारगंज ब्लॉक कार्यालय में तैनाती के दौरान वित्तीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.