Rudrapur News: नानकसागर जलाशय का जलस्तर बढ़ने से गांवों में पानी भरा
रुद्रपुर, अक्टूबर 15 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। नानकसागर जलाशय का जलस्तर बढ़ने से ग्राम देवीपुर, गिधौर और ज्ञानपुर गौड़ी में कई घरों के आसपास पानी भर गया है। पिछले दो दिनों से ग्रामीण जलाशय का पानी छोड़ने की मांग कर रहे थे। गुरुवार को गुरनाम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण नानकसागर बैराज के पास एकत्र हुए और सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के खिलाफ नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेंद्र सिंह ने सिंचाई खंड बरेली के अधिशासी अभियंता पुनीत कुमार गुप्ता से ग्रामीणों की दूरभाष पर वार्ता कराई। उन्होंने आश्वासन दिया कि शुक्रवार से नानकसागर जलाशय का पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में छोड़ा जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। यहां अशोक सिंह राणा, महेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, चन्ना सिंह और स्वर्ण सिंह मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.