रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय में सभी आठ पदों के लिए एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए। सभी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए अतुल राना, उपाध्यक्ष छात्रा के लिए निर्मल कौर, सचिव पद के लिए नीरज जोशी, संयुक्त सचिव पद के लिए स्नेहा राना, कोषाध्यक्ष पद के लिए नेहा भट्ट, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए वंश कुमार गुप्ता, संकाय प्रतिनिधि कला के लिए अरुण चौहान और संकाय प्रतिनिधि विज्ञान के लिए सरोज कुमारी ने नामांकन पत्र जमा किए। सभी आठ पदों पर एक-एक प्रत्याशी मैदान में होने से निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया। निर्विरोध निर्वाचन के बाद प्रत्याशियों ने रोड शो किया। यह भी पढ़ें- छात्रसंघ चुनाव में जुलूस के साथ कराया नामांकन यह भी पढ़ें- डीएसबी में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामां...