रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: नानकमत्ता। नानकमत्ता में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सैनिक गेट के समीप एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार की सुबह पुलिस को एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारकर कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त 29 वर्षीय चमन सागर पुत्र राम कुमार निवासी दहला रोड तपेड़ा, नानकमत्ता के रूप में हुई। युवक अविवाहित था। एसआई राजेन्द्र पंत ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...