रुद्रपुर, सितम्बर 3 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नानकमत्ता के ग्राम जंगल जोगीठेर में 14 वर्षीय किशोरी की शादी 28 वर्षीय शादीशुदा युवक से कराने का मामला सामने आया है। शादी के दो दिन बाद पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को किशोरी की शादी मंदिर में कराई गई थी। इसमें दोनों परिवारों के लोग शामिल हुए थे। 28 वर्षीय दूल्हा जयदेव सिंह पुत्र जूदन सिंह पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता बताया जा रहा है। उसकी पत्नी बच्चे को लेकर उसे छोड़कर चली गई है। आरोप है कि दोनों परिवारों के कुछ सदस्यों ने आपसी सहमति से क...